


















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने प्रशासन गांवों के संग अभियान से जुड़े 22 विभागों के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विभाग उन्हें आवंटित कार्यों का गंभीरता पूर्वक संपादन सुनिश्चित करें। राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक शिविर के लिए पटवारियों को खाता विभाजन के लक्ष्य दिए जाएं तथा इनकी प्राप्ति भी हो। उन्होंने कहां की कैंप वाली पंचायतों में किसी भी सरकारी कार्यालय का लंबित पट्टा जारी होने से वंचित नहीं रहे। शिविर के पश्चात प्रभारी द्वारा इस संबंध में प्रमाण पत्र दिया जाए। साथ ही सभी 22 विभाग भी यह ध्यान रखें कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी भवन बिना पट्टे का नहीं हो। उन्होंने कहा कि शिविरों में आबादी विस्तार के प्रस्ताव भी प्राप्त किए जाएं तथा नियमानुसार आगामी कार्यवाही हो। प्रत्येक शिविर प्रभारी सभी विभागों से नियमित अपडेट लें तथा। उन्होंने पटवारियों को जमाबंदी पढ़कर सुनाने के लिए निर्देशित करने के निर्देश भी दिए।

















