ऊर्जा मंत्री ने पूर्व विधायक श्री जोशी के निधन पर शोक जताया

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेरl ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत हानि हुई है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोपाल जोशी जी ने हमेशा अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बीकानेर के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक और प्रशासक को खो दिया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।