इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों से सिंचाई हेतु समूहों का विवरण व चक्रीय कार्यक्रम जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों की खरीफ फसल 2023 के दौरान 4 जुलाई सांय 6 बजे से 30 जुलाई प्रातः 6 बजे तक नहरों को तीन में से एक समूह में चलाए जाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूह का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है ।
सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त डॉ नीरज के पवन द्वारा जारी आदेशानुसार 4 जुलाई सायं 6 बजे से 13 जुलाई प्रातः 6 बजे तक ग्रुप का वरीयता समूह क , ख , ग रहेगा। 13 जुलाई प्रातः 6 बजे से 21 जुलाई सायं 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह ख, ग, क रहेगा। इसी प्रकार 21 जुलाई शाम 6 बजे से 30 जुलाई प्रातः 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह ग, क तथा ख रहेगा।