















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा जारी स्नातक स्तर पर कला संकाय के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। महाविद्यालय का कला संकाय का परीक्षा परिणाम 93.39 प्रतिशत रहा है। कला संकाय में भावना आचार्य (77.83 प्रतिशत), भास्कर आचार्य (72.33 प्रतिशत), आशीष श्रीमाली (70.17 प्रतिशत), हिमांशु गिरी (65.83 प्रतिशत), गिरिजा जोशी (65.50 प्रतिशत), आयुष हर्ष (65.33 प्रतिशत), राधेश्याम किराडू (64.33 प्रतिश), स्नेहा (63.83 प्रतिशत), अमन खत्री (63.50 प्रतिशत), ओझा मेघना कृष्ण (63.50 प्रतिशत), कुमुद किराडू (62.33 प्रतिशत), पृथ्वीराज राव (61.67 प्रतिशत), डागा पीयूष प्रदीप (61.17 प्रतिशत), धनेश्वरी जोशी (61.00 प्रतिशत), प्रगति जोशी (60.33 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।













