एसडीएम अशोक विश्नोई का विदाई सम्मान

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आज बीकानेर सिटीजन एसोशिएशन द्वारा sdm(उपखण्ड अधिकारी) अशोक विश्नोई का सर्किट हाउस में विदाई सम्मान कार्यक्रम रखा गया। अशोक विश्नोई ने एसडीएम बीकानेर रहते हुए दो साल के कार्यकाल में सफल प्रशासनिक कार्य किये। अशोक विश्नोई का तबादला अब पाली हो गया है।

बीकानेर सिटीजन के एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा,के के सिंह,दौलत सिंह राठौड़,एस.एस शर्मा,पुखराज,छगन लाल आदि ने एस डीएम अशोक विश्नोई का माला पहनाकर स्वागत किया ओर प्रतिक चिन्ह भेट किया। एडवोकेट शर्मा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी अशोक जी का कार्यकाल जिस प्रकार बीकानेर में अविस्मणीय रहा वैसे ही अगिम स्थान पर भी अच्छे कार्य के लिए उन्हे बधाई दी। कई संगठनों ने उन्हे गुलदस्ता भेट कर शुभ कामनाएँ दी।