कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र में किया नि:शुल्क राखियों का वितरण

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस, पंचायती राज्य संगठन सचिव उमा’ सुथार ने अपनी टीम के साथ मिलकर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के असहाय लोगों को उनके घर मोहल्लों में जाकर नि:शुल्क राखी वितरण की ताकि असहाय व्यक्ति भी रक्षाबंधन पर्व खुशी से मना सकें। यह पर्व भाई बहन का है। राखी के अभाव में किसी भी भाई की कलाई खाली नहीं रहे। नि:शुल्क वितरण में उनके साथ देहात महासचिव अर्चना नागल, गंगाशहर यूथ महिला विंग की सचिव पिंकी गहलोत, ओ.बी.सी प्रकोष्ठ की सदस्य सीता सुधार आदि विभिन्न जगहों पर पहुंच कर वितरीत की।