सती माता भक्त मंडल ने सजाई चंद्रयान की झांकी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सती माता भक्त मंडल की ओर से आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में सोमवार को भगवान गणेश की चंद्रयान की झांकी सजाई गई। भगवान गणेश को चंद्रमा पर बिठाया गया। आनंद आचार्य ने बताया कि 10 दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुतियों के साथ ही भगवान की अलग-अलग रूपों में पूजा की जा रही है।जसोलाई व्यास पार्क स्थित सती माता के मन्दिर के पास आयोजित गणपति महोत्सव में आज मोहल्ले की सभी बालिकाओं द्वारा गणपति का विशेष श्रृंगार किया गया. श्रृंगार करने वाली बालिकाओं में मूमल व्यास, मुस्कान पुरोहित, काजल व्यास, रागिनी, अन्नपूर्णा और भूमिका व्यास की प्रमुख भूमिका रही।