पुष्करणा सावा : पारम्परिक सामग्री और चित्रों की प्रदर्शनी,उदघाटन शनिवार को

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पुष्करणा सावा के उपलक्ष्य में रमक झमक द्वारा शनिवार को पुष्करणा सावा रंग प्रदर्शनी रमक झमक में लगाई जाएगी। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि प्रदर्शनी में सावा की परम्पराओं में जो सामग्री उपयोग ली जाती वो पारम्परिक सामग्री क्या उपयोग में ली जाती वो सामग्री जैसे विष्णु स्वरूप बींद के कपड़े व पौराणिक आभूषण लौकार,खिड़किया पाग, पेवड़ी,काकण डोरा,गेड़िया,खड़ाऊ, बड़ पापड़,तोरण,लग्न,मेहंदी,अटाल रस्म की मेट,बड़ बेला व बे आदि को प्रदर्शित किया जाएगा,इसका महत्व भी बताया जाएगा। ओझा ने बताया कि हाल ही में चित्रकारों द्वारा बनाए गए विवाह की पौराणिक परम्पराओं के चित्र भी शहर लोगों के लिये तथा प्रयटकों के अवलोकन हेतु लगाए जाएंगे। प्रेम रतन छंगाणी ने बताया कि ट्रेडिशनल सामग्री व चित्रों की इस प्रदर्शनी का उदघाटन शनिवार को रमक झमक परिसर में होगा।