बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न दस परीक्षा परिणाम घोषित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आज विभिन्न दस परीक्षाओ के परीक्षा परिणाम आज परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश जोशी द्वारा घोषित किया गया। उप कुलसचिव परीक्षा जय भास्कर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दस जारी किए दस परीक्षा परिणामों के अन्तर्गत बी.टेक. चतुर्थ सेमेस्टर पुनर्मूल्यांकन परीक्षा जून 2021, बी.टेक. छठवा सेमेस्टर पुनर्मूल्यांकन परीक्षा जून-2021, बी.डिज़ाइन प्रथम सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा दिसंबर-2022, बी.डिज़ाइन चतुर्थ सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा दिसंबर-2022, बी.डिज़ाइन पांचवा सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा दिसंबर-2022, बी.आर्क.प्रथम सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा दिसंबर-2022, बी.आर्क.पांचवा सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा दिसंबर-2022, एमसीए पांचवा सेमेस्टर बैक परीक्षा दिसंबर -2022, एम.टेक. चतुर्थ सेमेस्टर मुख्य परीक्षा, बी.टेक. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में मुख्य और बैक पुनर्मूल्यांकन परीक्षा जून 2021 के परिणाम घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशानुरूप विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रणाली की सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था को लागू किया गया हैं। घोषित परिणाम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर श्री अंबरीष शरण विद्यार्थी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की और उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।