उद्योग व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह के बीकानेर पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  बीकानेर राजस्थान सरकार के काबिना मंन्त्री श्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आज निजी दौरे पर बीकानेर पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि उद्योग, खेल, सेना व प्रौद्योगिकी मंन्त्री कर्नल राठौड़ एक निजी कार्यक्रम में बीकानेर आए हुए है। सर्किट हाउस पहुँचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, अनिल शुक्ला, महावीर रांका, अरुण जैन, शंभु गहलोत, मो. ताहिर, डॉ सिद्धार्थ असवाल, नर्सिंग सेवग, अभय परीक, विजय सिंह राठौड़, युधिस्ठर सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह राजवी, इमरान, दीपक यादव, राजेन्द्र सिंह राठौड़, समेत बड़ी संख्या में खेल संगठन के पदाधिकारी, खिलाड़ी, आदि ने अभिनन्दन किया। इस अवसर कर्नल हेम सिंह के नेतृत्व में गौरव सेनानियों ने स्वागत किया और पूर्व सैनिकों समस्यओं को लेकर ज्ञापन दिया। श्री बालकिशन, राजेश गोयल, आदि ने लघु उधोग भारती की तरफ से अभिनंदन किया और लघु उद्योगों को संरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर बड़ी संख्या में बैडमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल खेल से जुड़े खिलाड़ी भी खेल मंत्री से मिले। मंन्त्री राठौड़ ने खिलाड़ियों को निराश नही किया और सभी के साथ फोटो खिंचवाई।