श्रीकोलायत में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व पांचु मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेगें जनसभा सम्बोधित : तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीकोलायत में केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम के पक्ष में सुबह 11 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
भाजपा लोकसभा संयोजक देवीलाल मेघवाल बताया जनसभा में कानून मंत्री भाजपा उम्मीदवार
अर्जुन राम मेघवाल जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी पुर्व मंत्री देवीसिंह भाटी विधायक अंशुमान सिंह भाटी विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल बीकानेर जिले के भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे.

नोखा विधानसभा के पांचु में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान सम्मेलन को करेगें सम्बोधित


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नोखा विधानसभा के पाचु मे शाम 4 बजे किसान सम्मेलन में भाग लेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे व मुकाम में दर्शन करेंगे।जिसमे जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी पुर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई पुर्व विधायक व किसान नेता रिछपाल मिर्धा विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ सहित नोखा प्रधान रामप्यारी तर्ड व किसान शामिल होगे