विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से प्रारम्भ

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से प्रारम्भ

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  श्रीगंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश सत्र 2024-25 हेतु ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से प्रारम्भ होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर प्रसाद सारस्वत ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन जमा कराने की अन्तिम तिथि 20 जून है। उन्होंने बताया कि प्रथम अंतरिम प्रवेश सूची का प्रकाशन 22 जून तक किया जाएगा तथा अंतरिम प्रवेश सूची के अन्तर्गत प्रविष्ट विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 26 जून है। आवेदक ऑफलाइन आवेदन पत्र कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। कला वर्ग में किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में अथवा प्रवेश प्रभारी श्रीराम से दूरभाष नंबर 9784553046 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें: