विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

खेल मंत्री से मिले विधायक व्यास, खेल परिदृश्य पर की चर्चा

विनय थानवी||अपडेट: 13 जून 2024|1 मिनट पढ़ें
खेल मंत्री से मिले विधायक व्यास, खेल परिदृश्य पर की चर्चा

बीकानेर, 13 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जयपुर में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की और बीकानेर के खेल परिदृश्य पर चर्चा की। व्यास ने कहा कि बीकानेर की युवा खेल प्रतिभाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बीकानेर में साइक्लिंग के अलावा तीरंदाजी, निशानेबाजी और तैराकी में अपार संभावनाएं हैं। इसके मद्देनजर इन खेलों की पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नया खेल मैदान विकसित करने, खेल गतिविधियां संचालित करने वाली संस्थाओं को सहयोग करने और नए खेल प्रशिक्षकों की नियमित अथवा अस्थाई आधार पर भर्ती करने की आवश्यकता जताई। साथ ही डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में व्यवस्थाओं की वृद्धि के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की।

शेयर करें: