विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिले के 22 हजार 188 परिवारों को अब घर बैठे मिल रही राशन सामग्री

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
जिले के 22 हजार 188 परिवारों को अब घर बैठे मिल रही राशन सामग्री

[caption id="attachment_86701" align="aligncenter" width="480"] Star health add[/caption]

मुख्यमंत्री की एक और संवेदनशील पहल का बीकानेर में हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल की बदौलत जिले के 22 हजार 188 परिवारों को घर बैठे राशन मिलने लगा है।यह ऐसे परिवार हैं, जिनके सभी सदस्य 18 वर्ष से कम अथवा 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं अथवा नि:शक्त हैं। यह उपभोक्ता, उचित मूल्य दुकान तक जाकर राशन सामग्री लेकर आने में असमर्थ थे। इसके लिए इन्हें किसी सहारे की जरूरत थी। ऐसे में इनकी परेशानी समझते हुए राज्य सरकार ने यह संवेदनशील पहल की है। अब इन्हें घर बैठे राशन मिलने लगा है। जिले में 1 जुलाई से डोर स्टेप डिलीवरी प्रारम्भ कर दी गई है। जिले के 22 हजार 188 परिवारों में बज्जू के 951, बीकानेर शहर के 4 हजार 761, बीकानेर ग्रामीण के 2 हजार 750, छतरगढ़ के 888, देशनोक के 108, खाजूवाला शहर के 198, ग्रामीण के 789, कोलायत के 1 हजार 983, लूणकरणसर के 2 हजार 623, नोखा शहर के 543, ग्रामीण के 1 हजार 319, पांचू के 1 हजार 804, पूगल के 1 हजार 28, श्रीडूंगरगढ़ शहर के 509 तथा ग्रामीण के 1 हजार 934 परिवार सम्मिलित हैं।

नि:शक्त एवं बुजुर्गों की सहारा बनी मुख्यमंत्री की पहल

घर बैठे राशन सामग्री प्राप्त करने वाली गंगाशहर की श्रीमती दुर्गादेवी ने बताया कि इस उम्र में राशन सामग्री लेने जाना मुश्किल भरा था। कई बार कतार में खड़ा रहना पड़ता। ऐसी व्यवस्था करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल निःशक्तजन और बुजुर्गों का सहारा बनी है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि योजना के तहत उचित मूल्य दुकानदार या उसके द्वारा नामित व्यक्ति इन परिवारों को घर बैठे राशन उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति वितरण के दौरान पोस मशीन, वेट मशीन तथा अन्य आवश्यक सामान साथ लेकर जाएगा।

शेयर करें: