विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने किया रेल परियोजनाओं का निरीक्षण

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने किया रेल परियोजनाओं का निरीक्षण
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने सोमवार व मंगलवार को बीकानेर -हिसार रेल खंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीकानेर- रतनगढ़ रेल मार्ग का विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन करने के साथ चूरू-रतनगढ़ रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे रतनगढ़, सादुलपुर और हिसार स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा ट्रैकमैन एवम अन्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। विशेष निरीक्षण यान से किए गए निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक के साथ श्री अमित जैन/ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), श्री ललित कुमार /वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री मनीष पद्मावत/मंडल इंजीनियर (उत्तर) , श्री अमन अग्रवाल/मंडल इंजीनियर (दक्षिण) एवं मंडल के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी साथ रहे।      

शेयर करें: