जिला कलेक्टर ने पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, निकास, बैठक, सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कुलपति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतीश के. गर्ग तथा डॉ. राजेश धूड़िया मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
जिला कलेक्टर ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रवींद्र रंगमंच पर आयोजित होने वाले 'अंगदान एवं प्रत्यारोपण संवाद' कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को दिखा। उन्होंने मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के बारे में जाना। यहां सायं 3.30 बजे से कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।
