विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अनिल बोड़ा ने बास्केटबॉल केन्द्र के लिए चल रहे चयन परीक्षण मे पहुँच कर खिलाड़ियों से कि मुलाक़ात

विनय थानवी||अपडेट: 28 जुलाई 2024|1 मिनट पढ़ें
अनिल बोड़ा ने बास्केटबॉल केन्द्र के लिए चल रहे चयन परीक्षण मे पहुँच कर खिलाड़ियों से कि मुलाक़ात
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेशों के तहत सत्र 2024-25 मे शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सत्र पर्यन्त प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षण का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई को किया गया, बीकानेर मे महारानी राजकीय बालिका विद्यालय मे संचालित राजस्थान के एकमात्र बालिका बास्केटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र व वॉलीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र पर अंतिम दिवस 27 जुलाई को उप-जिलाशिक्षा अधिकारी मुख्यालय अनिल बोड़ा ने पहुँच कर खिलाड़ियों व चयनकर्ताओ से मुलाक़ात कि व चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता मे अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी। विदित रहे ये खिलाडी सीधे ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेते है पिछले सत्र मे इसी केन्द्र कि बास्केटबॉल टीम ने स्कूली स्टेट प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राजस्थान चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। बास्केटबॉल मे इन खिलाड़ियों का हुआ चयन। 1. अवनि कंवर 2. प्रेक्षा गहलोत 3. अक्षिता कंवर 4. सिमरन प्रवीन 5. फहिमा लोदी 6. रेश्मा 7. प्रतिष्ठा गौड 8. कुमारी गुंजन 9. कुसुम 10. हितासा रावत 11. निशा सारण 12. जसवी गहलोत 13. नंदनी कंवर 14. कविता बिश्नोई 15. साक्षी राठौड़

शेयर करें: