विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

महंगी बिजली, पानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का 2 अगस्त और जिला कांग्रेस 4 अगस्त को विरोध प्रदर्शन

विनय थानवी||अपडेट: 31 जुलाई 2024|1 मिनट पढ़ें
महंगी बिजली, पानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का 2 अगस्त और जिला कांग्रेस 4 अगस्त को विरोध प्रदर्शन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश महंगी बिजली और पानी की समस्या और उसके निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के आदेशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसके बाद 4 अगस्त 2024 को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन रखा गया है उक्त विरोध प्रदर्शनों में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े चारो ब्लॉक के पदाधिकारी गण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक और बीकानेर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग प्रकोष्ठ और कांग्रेस विचारधारा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दिनाक 2 अगस्त 2024 समय सुबह 11 बजे स्थान - गोगागेट सर्किल जिला कांग्रेस कमेटी दिनाक 4 अगस्त 2024 समय सुबह 11 बजे स्थान कोटगेट बीकानेर    

शेयर करें: