विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

कवि संजय आचार्य वरुण का एकल काव्य पाठ शनिवार को

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
कवि संजय आचार्य वरुण का एकल काव्य पाठ शनिवार को
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.अजीज आजाद लिटरेरी सोसायटी द्वारा तीन अगस्त को कवि-शायर व गीतकार संजय आचार्य 'वरुण'के एकल-काव्य पाठ का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। सोसायटी के सचिव इरशाद अजीज ने बताया कि हंशा गेस्ट हाउस में शाम पांच बजे प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में संजय आचार्य 'वरुण'अपनी चुनिंदा रचनाओं का वाचन करेंगे। कवि वरुण बीकानेर की हिंदी छंदबद्ध कविताओं के प्रतिनिधि कवि हैं, जिन्होंने देशभर में कईं कवि सम्मेलनों में अपनी छाप छोड़ी है। इस अवसर पर वरुण का सम्मान भी होगा।

शेयर करें: