विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

मोहता चौक के युवाओं ने चलाया सफाई अभियान : गौरव पुरोहित ओर उसकी टीम ने किया श्रम दान

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
मोहता चौक के युवाओं ने चलाया सफाई अभियान : गौरव पुरोहित ओर उसकी टीम ने किया श्रम दान
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. नगर निगम बीकानेर के सफाई कार्मिको की हड़ताल के चलते शहर मे पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है. ऐसे मे शहरी क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से मोहता चौक के युवाओं ने मिलकर खुद सफाई अभियान चलाया.इस मुहिम की शुरूवात शारीरिक शिक्षक व NIS क्रिकेट कोच गौरव पुरोहित ओर उनके दोस्तों की टीम ने सफाई अभियान चलाया. मौहल्ला विकास समिति ने कोच पुरोहित के कहने पर नागरिकों ने अपना श्रम दान दिया. मौहल्ला वासियों मे इस सफाई अभियान की मुहिम को सफल बनाने मे कैलाश जोशी रघु जोशी लक्ष्मीकांत जोशी सौरश शर्मा मनोज मारू ओम उपाध्याय अप्पू जोशी लोकेश जोशी जोशी हेमंत जोशी गिरधर जोशी दीपचंद ओझा एवं बाकी के अन्य लोगो ने सहयोग किया और फैले हुवे कचरे को एकत्र कर नाटेश्वर शिव मंदिर की परिक्रमा से लेकर मोहता चौक तक की सफाई की.

देखें फोटोज :

शेयर करें: