विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के छात्रों ने "अंगदान महादान जागरूकता पखवाड़े के तहत यूरोलॉजी विभाग में दिया जागरूकता संदेश

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के छात्रों ने "अंगदान महादान जागरूकता पखवाड़े के तहत यूरोलॉजी विभाग में दिया जागरूकता संदेश
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्यव्यापी अंगदान महादान जागरूकता पखवाड़े के तहत आज दिनांक 05 अगस्त 2024 को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर के छात्र-छात्राओं ने यूरोलॉजी विभाग, पी.बी.एम. चिकित्सालय, बीकानेर में अंगदान महादान जागरूकता पखवाड़े के तहत रंगोली, पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करके कार्यरत कार्मिकों एवं रोगी परिजनो को अंगदान के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश आर्य, नॉडल अधिकारी अंगदान ने सभी उपस्थित को अंगदान हेतु शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम जांगिड़ एवं प्रो. डॉ. जे.पी.स्वामी, श्रीमती छोटू कुमारी, नर्सिंग महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

शेयर करें: