विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. हरियाली तीज के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्राचार्य डॉ नंदिता सिंघवीं ने स्वयंसेवकों को हरियाली तीज का महत्व बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की ।इस प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में चेल्सी पँवार प्रथम, तोष कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं हेमलता गुजराती तृतीय स्थान पर रही । अनीता कंवर, मोनिका प्रजापत एवं कमलेश स्वामी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।

शेयर करें: