विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है बजट : आकाशवाणी पर विधायक व्यास की भेंटवार्ता, शुक्रवार को होगी प्रसारित

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है बजट : आकाशवाणी पर विधायक व्यास की भेंटवार्ता, शुक्रवार को होगी प्रसारित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास आकाशवाणी को दिए विशेष साक्षात्कार में राज्य सरकार के बजट में बीकानेर से जुड़ी घोषणाओं के सम्बन्ध में चर्चा की।

केंद्र के कार्यक्रम अधिशाषी, श्री महेश्वर नारायण शर्मा के साथ हुई वार्त्ता में विधायक श्री व्यास ने बजट में हर वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में बताया और कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसान वर्ग के लिए सरकार ने अनेक घोषणाएं की हैं।
कार्यक्रम प्रमुख श्री अमित सिंह ने बताया कि भेंटवार्त्ता में विधायक श्री व्यास ने बीकानेर को इस बजट में दी गई सौगातों और बीकानेर में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आकाशवाणी परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। भेंटवार्त्ता का प्रसारण शुक्रवार प्रातः 08:30 बजे आकाशवाणी बीकानेर के चैनल 1395Khz, 101.6 FM और News on Air App पर किया जाएगा।

शेयर करें: