विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

सावन मेला शुक्रवार से

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
सावन मेला शुक्रवार से

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, के संयुक्त तत्वावधान् में सावन मेला 2024 का आयोजन दिनांक 9 से 15 अगस्त तक जयनारायण व्यास काॅलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि मेले में बीकानेर संभाग के विभिन्न उद्योगों एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट उत्पाद जैसे- काॅरपेट, कालीन, पायदान, हैंडीक्राफ्ट, हैंडमेड ज्वैलरी, लेदर प्रोडक्टस, बेकरी उत्पाद, कशीदाकारी, नमकीन, वूलन उत्पाद, गारमेंटस, आकर्षक राखियाँ आदि स्टाॅल्स का प्रदर्शन एवं विपणन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन 9 अगस्त को सायं 5.15 बजे किया जाएगा।

शेयर करें: