विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे होमिल मदान ने दिलाई बीकानेर को जीत

विनय थानवी||अपडेट: 12 अगस्त 2024|1 मिनट पढ़ें
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे होमिल मदान ने दिलाई बीकानेर को जीत
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में बीकानेर के 16 वर्षीय होमिल मदान ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। होमिल ने प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए पूरे दो दशक बाद यह प्रतियोगिता बीकानेर के लिए जीती हे। आज जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय परफेक्ट चेस एकेडमी में हॉमिल के साथ उसके कोच भानू आचार्य का भी सम्मान किया गया। जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा संरक्षक एस एल हर्ष कपिल पंवार आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता मे होमिल ने पूर्व राष्ट्रीय विजेता उदयपुर के वर्षांक चौहान को भी बराबरी पर रोका। राजस्थान टीम में होमिल के अलावा तरुण शर्मा, जयपुर देवेंद्र जोधपुर और वर्षाँक उदयपुर का चयन हुआ हे जो राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष महावीर रांका ने भी होमिल को विजेता बनने पर बधाई दी।

शेयर करें: