विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

चंद्रकला आचार्य विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

विनय थानवी||अपडेट: 25 अगस्त 2024|1 मिनट पढ़ें
चंद्रकला आचार्य विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। विप्र फाउण्डेशन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अनुमोदन उपरांत चंद्रकला आचार्य को महिला प्रकोष्ठ की बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष ने बताया प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा की अनुसंशा पर चंद्रकला आचार्य को बीकानेर शहर जिले की महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है और संगठन की रीति नीति से कार्य करने और सूरत अधिवेशन के आधार पर महिला जागरूकता पर कार्य करते हुवे संगठन के संकल्पो से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का विचार रखा। चंद्रकला आचार्य पेशे अध्यापिका है और कई सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका में कार्य कर रही है । श्रीमती आचार्य के मनोनय उपरांत जोन प्रभारी भंवर पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, प्रदेश सचिव नारायण पारीक, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ दिनेश ओझा, जिला अध्यक्ष किशन कुमार जोशी और जिला संगठन महामंत्री अमित व्यास, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश पुरोहित ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।

शेयर करें: