विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सजाई झांकि

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सजाई झांकि

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्वामी मोहल्ला हनुमान जी मंदिर के पास मदन स्वामी के घर जन्माष्टमी झांकी सजाई गई। मदन ने बताया कि ये झांकी पिछले पच्चीस वर्षों से सजाई जा रही है जिसमें पूरा परिवार रात दिन मेहनत करके सहयोग देते है इसमें मुख्य रूप से उनके पुत्र पवन और गौरीशंकर और भतीजे महेंद्र का पूरा योगदान रहता है। झांकि दर्शन के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमडती है। स्वामी परिवार ने श्री कृष्ण जन्मउत्सव पर बीकानेर वासियों के सफल सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की है।

शेयर करें: