विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक अब 5 सितंबर को

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक अब 5 सितंबर को
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक अब 5 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभा भवन में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 28 अगस्त को होनी थी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन किया जाएगा। एसएफसी एवं एफएफसी के सप्लीमेंट प्लान का अनुमोदन किया जाएगा। दस लाख से अधिक विकास कार्यों का अनुमोदन सहित पानी, बिजली एवं पंचायती राज विभाग को हस्तान्तरित पाँच विभागों से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शेयर करें: