विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों के साथ देखे सर्कल्स, चौराहे और उद्यान : साफ सफाई, सौंदर्यकरण और रखरखाव के दिए निर्देश

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों के साथ देखे सर्कल्स, चौराहे और उद्यान : साफ सफाई, सौंदर्यकरण और रखरखाव के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  खबर हमारी विश्वास आपका।  जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने रविवार को नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न चौराहों, सर्कल्स और मुख्य मार्गों का अवलोकन किया तथा इनके सौंदर्यकरण, पौधारोपण, साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर सर्किट हाउस के सामने तथा गांधी पार्क के आगे खाली जगह पर साफ सफाई और पौधरोपण के लिए कहा। उन्होंने तेस्सीतोरी पार्क का अवलोकन किया तथा कहा कि इसका प्रोपर रखरखाव किया जाए। उन्होंने जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल पंच सती सर्किल तथा मेजर पूर्ण सिंह सर्किल के सौंदर्य करण की संभावनाओं को देखा साथ ही व्यास कॉलोनी स्थित डायनासोर पार्क का अवलोकन भी किया उन्होंने कहा कि शहर के ऐसे सार्वजनिक उद्यानों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाए तथा इन उद्यानों को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्य हो। जिला कलेक्टर ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की पांच नंबर रोड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस रोड को आदर्श रोड के रूप में विकसित किया जाए। यहां साफ सफाई, सर्कल और डिवाइडर निर्माण जैसे कार्य हों। इस दौरान जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया मौजूद रहे। राजकीय म्यूजियम का किया अवलोकन इससे पहले जिला कलेक्टर ने म्यूजियम परिसर स्थित राजकीय गंगा संग्रहालय तथा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने म्यूजियम परिसर में संकलित ऐतिहासिक और पुरामहत्व की वस्तुओं को देखा और कहा कि अधिक से अधिक लोगों को उनके अवलोकन के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे इनकी जानकारी आमजन को हो सके। साथ ही विदेशी पर्यटकों को भी इसका अवलोकन करवाने के लिए टूरिस्ट गाइड्स को निर्देशित करने का कहा। उन्होंने सभी दीर्घाओं का अवलोकन किया तथा इनके ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जाना। उन्होंने म्यूजियम से जुड़ी बजट घोषणा के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इसे प्रचारित करने को कहा।सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के पाठकों से बातचीत की। यहां की पुस्तकों को देखा और पुस्तक आवंटन की व्यवस्था की समीक्षा की। पुस्तकालय की सुविधाओं में और अधिक वृद्धि करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अशोक असीजा, नगर विकास न्यास सचिव सुभाष चौधरी, सर्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पंकज यादव, अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता और पुस्तकालयाध्यक्ष विमल शर्मा, पिंटू राठी सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

शेयर करें: