विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए हथकरघा बुनकरों के आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए हथकरघा बुनकरों के आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित
 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि पुरस्कार के लिए वही बुनकर पात्र होंगे, जो हथकरघा पर बनाई कार्य में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा तीन वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म कार्यालय समय में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, रानी बाजार से प्राप्त कर सकते हैं। बुनकर अपना आवेदन पत्र उत्पाद के साथ पूर्ण भरकर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

शेयर करें: