विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर रेल मंडल पर दो और ट्रेनों का संचालन होगा इलेक्ट्रिक इंजन से

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
बीकानेर रेल मंडल पर दो और ट्रेनों का संचालन होगा इलेक्ट्रिक इंजन से

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर बांद्रा टर्मिनस व जम्मू तवी तथा हिसार व बांद्रा टर्मिनस के मध्य चलने होने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगा। ट्रेन संख्या 19027/19028 बांद्रा टर्मिनस -जम्मू तवी- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन का दिनांक 07.09.2024 को बांद्रा टर्मिनस से तथा दिनांक 09.09.2024 को जम्मू तवी से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन शुरू किया जा रहा है। इसी तरह ट्रेन संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस - हिसार - बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन का दिनांक 09.09.2024 को बांद्रा टर्मिनस से तथा दिनांक 10.09.2024 को हिसार से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन शुरू किया जा रहा है। इन दो ट्रेनों के इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन के साथ ही मंडल पर कुल 88 गाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से होने लगेगा जिससे ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ने के साथ ही प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।

शेयर करें: