विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

ईसीबी में अभियंता दिवस मनाया

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
ईसीबी में अभियंता दिवस मनाया
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में अभियंता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश जाखड़ ने विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने संबोधित करते हुए बताया एक सफल इंजीनियर ही देश का वास्तविक विकास कर सकता है. उन्होंने बताया कि देश के विकास में इंजीनियर महत्वपूर्ण कड़ी होती है और उसके द्वारा ज्ञान और पढ़ाई के माध्यम से हासिल किए गए अनुभव से मजबूत नीम का निर्माण करता है. कार्यक्रम में संस्था के शैक्षणिक, शैक्षणिक कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे.

शेयर करें: