विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अधिशासी अभियंता 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
अधिशासी अभियंता 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई द्वारा आज अलवर में कार्यवाही करते हुये दिव्यांक त्यागी अधिशासी अभियंता, खण्ड-एन.सी.आर. प्रथम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पी.एच.ई.डी.) अलवर को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी. बी. की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि निर्माण कार्यों के बकाया बिलों को पास करने की एवज में आरोपी दिव्यांक त्यागी अधिशासी अभियंता, खण्ड-एन. सी.आर. प्रथम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पी.एच.ई.डी.) अलवर द्वारा परिवादी से 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।   जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बलराम मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री मूलचंद द्वारा मय टीम के ट्रेप अलवर में कार्यवाही करते हुए आरोपी दिव्यांक त्यागी अधिशासी अभियंता, खण्ड-एन.सी.आर. प्रथम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पी.एच.ई.डी.) अलवर को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा शिकायत से पूर्व भी परिवादी से 1 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किये जा चुके थे।   एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24x7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

शेयर करें: