विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रतिनिधिमंडल नें की राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागडे से शिष्टाचार भेंटवार्ता

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रतिनिधिमंडल नें की राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागडे से शिष्टाचार भेंटवार्ता

प्रदेश के उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा संस्कृति न्यास ने टास्क फ़ोर्स के गठन की मांग रखी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल नें आज राजभवन मे राजस्थान की उच्च शिक्षा मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन एवं टास्क फ़ोर्स के गठन को लेकर राज्यपाल श्री हरीभाऊ किशनराव बागडे से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संजय स्वामी, राष्ट्रीय संयोजक पर्यावरण शिक्षा, चन्द्रशेखर कच्छावा राष्ट्रीय संयोजक इतिहास शिक्षा एवं क्षेत्र संयोजक, डॉ धर्मेंद्र यादव, संयोजक तकनीकी शिक्षा जोधपुर प्रांत, राजीव सक्सेना जयपुर प्रान्त अध्यक्ष, नितिन कासलीवाल प्रान्त संयोजक उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल नें चर्चा के दौरान राज्यपाल से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान दर्शन एवं सांस्कृतिक परंपरा के साथ जोड़ते हुए उच्च शिक्षा को पुनः भारतीय संस्कृति की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक हैं।राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान केन्द्रित भारतीय मूल्यों से विकसित गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। यह भारत को वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाकर एक जीवंत और न्याय संगत समाज में बदलने के लिए प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करेगी।

शेयर करें: