विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक जेठानंद व्यास ने असहाय लोगों को वितरित किया भोजन

विनय थानवी||अपडेट: 18 सितंबर 2024|2 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक जेठानंद व्यास ने असहाय लोगों को वितरित किया भोजन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल परिसर में कैंसर हॉस्पिटल के पास संचालित श्री कृष्ण सेवा संस्थान में असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नर सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपना समूचा जीवन समाज को समर्पित किया है। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान विधायक ने मरीजों और उनके परिजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि धर्म नगरी बीकानेर में ऐसे अनेक प्रकल्प चल रहे हैं, जो जीवमात्र के प्रति दया और करुणा की भावना के साथ संचालित हो रहे हैं। इस दौरान मोहन सुराणा, श्याम सुंदर सोनी, भैरूरतन, कन्हैया लाल, मनोज कुमार, अनिल आचार्य और रमेश आचार्य आदि साथ रहे। इस दौरान विधायक ने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया और कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर संकल्पबद्ध है।

शेयर करें: