विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश उत्सव मनाया

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश उत्सव मनाया
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों के लाभार्थियों के गृह प्रवेश का उत्सव मंगलवार को पंचायत समिति के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी श्री किशन नाथ सिद्ध, आवास प्रभारी श्री गिरधारी दास स्वामी और श्री हेमनाथ जाखड सहित क्षेत्र के सरपंचों की उपस्थिति में आवासों की चाबियां लाभार्थियों को दी गई। इस अवसर पर उन्हें तिलक लगाकर, माला पहनाकर, श्रीफल मिठाई, पूर्णता प्रमाण पत्र एवं शॉल ओढाकर उत्सवपूर्वक चाबियां सुपुर्द कर आवासों के प्रवेश करवाया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोमासर में नवनिर्मित वाचनालय एवं महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में विधायक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात विधायक द्वारा ग्राम पंचायत मोमासर में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम के तहत श्रमदान किया गया।

शेयर करें: