विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने किया मिड डे मील का औचक निरीक्षण

विनय थानवी||अपडेट: 20 सितंबर 2024|1 मिनट पढ़ें
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने किया मिड डे मील का औचक निरीक्षण
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशन पर बीकाननेर की राजकीय स्कूलों गुरूवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा द्वारा मिड डे मील की का औचक निरीक्षण कर बच्चों को वितरीत किये जाने वाले भोजन की सघन जांच की गई। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारियों ने पंचायत एवं जिला स्तर पर विद्यालयों में जाकर के मिड डे मील की पौष्टिकता की जांच की। मेन्यू चेक किया गया तथा भंडारण की स्थिति देखी गई। भोजन की पौष्टिकता संबंधी जानकारी ली गई । शहर के भीतरी भाग में केंद्रीकृत रसोई एमडीएम का सैंपल चैक एडीईओ सुनील बोड़ा ने किया जिस पर स्थिति सही पाई।

शेयर करें: