विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

ASPIRANT लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
ASPIRANT लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ
विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर।स्थानीय डागा चौक शिवशक्ति भवन के सामने गुरूवार को  ASPIRANT LIBRARY का उदघाटन श्री श्री १००८ छैल बिहारी जी महाराज और समाज सेवि देवकिशन चांडक “देव श्री ” एव समाजसेवी श्री जुगल राठी के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुनील बोड़ा, श्री ओमप्रकाश गोदारा भी उपस्थित रहे। श्री छैल बिहारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को एकाग्र और ध्यांचित होकर अपने अध्ययन का कार्य करना चाहिए जिसके लिए पुस्तकालय एक अच्छा मित्र साबित हो सकता है । लाइब्रेरी के संचालक गौरी शंकर स्वामी और विशाल चौधरी ने बताया की लाइब्रेरी पूर्णतया वातानुकूलित है एवं लाइब्रेरी में कुल 90 विद्यार्थियों की बैठक वयवस्था है जिसमे अलग अलग बैच में विधार्थी अध्ययन के लिए आते रहेंगे एव छात्राओ के लिए अलग से बैठक व्यस्था की गई है और छात्राओं हेतु लाइब्रेरी शुल्क में भी विशेष छूट दी जा रही है।।

शेयर करें: