विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

फलोदी जिले में लोहावट के वृताधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
फलोदी जिले में लोहावट के वृताधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

डीजीपी साहू ने जारी किए आदेश

  विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री उत्कल रंजन साहू ने शनिवार को एक आदेश जारी कर फलौदी जिले के लोहावट में वृताधिकारी के पद पर कार्यरत राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी श्री शंकर लाल छाबा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीजीपी श्री साहू ने बताया कि श्री छाबा के विरुद्ध एक विभागीय जांच प्रस्तावित होने के संदर्भ में यह कार्रवाई की गई है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस हैडक्वाटर्स, जयपुर रहेगा।  

शेयर करें: