विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

एसपीएमसी डॉक्टर्स टीम लगातार तीसरे वर्ष टेनिस प्रतियोगिता में रही विजेता

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
एसपीएमसी डॉक्टर्स टीम लगातार तीसरे वर्ष टेनिस प्रतियोगिता में रही विजेता
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स टीम ने दिनांक 27 से 29 सितंबर तक अलवर जिले में आयोजित टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की सिविल सर्विस टीम ने जयपुर मुख्यालय को हराकर विजेता बनी। आपको बता दे कि डॉक्टर्स की इस टीम ने लगातार तीसरे वर्ष इस प्रतियोगिता में विजयश्री प्राप्त की है। कॉलेज के डॉक्टर्स की इस उपलब्धि पर शनिवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने पुरी टीम को अपने कक्ष में सभी को एक साथ बधाई देते हुए कहा की व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर खेलकूद को समय देना और राज्य स्तर पर विजय होना बड़ी उपलब्धि है।

ये डॉक्टर्स रहे विजेता टीम में शामिल

डॉ. भूपेंद्र शर्मा (कप्तान), डॉ. आर. के. काजला,डॉ. शंकर लाल जाखड़, , डॉ. दिनेश चौधरी, , डॉ. संदीप खद्दा, डॉ. पुनीत नुवाल आदि बीकानेर जिले की सिविल सर्विस टीम में सम्मिलित थे

शेयर करें: