विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

63 वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं आहूजा परिवार के सदस्य, पढ़े खबर

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
63 वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं आहूजा परिवार के सदस्य, पढ़े खबर
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।कहते हैं जिसकी कला का लोहा चहूँऔर मनाया जाता है कलाकार के किरदार पर उसकी आर्ट छपी होती है और इस कला को उसके परिवार के सदस्य अपना लें तो वह कल जीवित होती है और परिवार के बीच में बस कर जीवित रहती है बीकानेर में भी एक ऐसा परिवार है जिसकी तीन पीढ़ियां अब तक के किरदार निभाती आ रही है।   जी हां हम बात कर रहे हैं नगर के ख्यातनाम आहूजा परिवार की जिनके सदस्य स्वर्गीय माधव दास आहूजा ने 1958 में पहली बार बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से विजय दशमी उत्सव पर निकलने वाली झांकी पर रावण का किरदार निभाया था इस आहूजा परिवार के तीन पीढ़ियां अब तक के किरदार निभाती आ रही हैं और जब परिवार के माधव दास ने कुल 20 बार रावण का पात्र निभाया उसके बाद माधव दास के सुपुत्र पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा इस पात्र को 25 वर्षों तक बेहतर तरीके से अंजाम दिया अब जय लंकेश के नाम से जाना पहचाना नाम वरिष्ठ एंकर और पत्रकार के. कुमार आहूजा पिछले 22 वर्षों से इस किरदार को निभा रहे हैं.

शेयर करें: