विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर 24 को

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर 24 को
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) द्वारा सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय आईटीआई में 24 अक्टूबर को किया जाएगा। आरएसएलडीसी की योजना प्रभारी गरिमा सिंह ने बताया कि जागरूकता शिविर का उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रेशन श्री महेन्द्र कुमार, आरएसएलडीसी की प्रभारी अधिकारी गरिमा सिंह, सहायक प्रबंधक रमेश सांभरिया मौजूद रहेंगे एवं युवाओं को जागरूक करेंगे। शिविर में संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी और प्रवासियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त का अवसर मिलेगा।

शेयर करें: