विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को, विभिन्न बिंदुओं की होगी समीक्षा

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को, विभिन्न बिंदुओं की होगी समीक्षा
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर , मंगलवार को दोपहर 2 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) धनपाल मीना ने बताया कि बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा, भूमि आवंटन, पेयजल और विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, मौसमी बीमारियों की स्थिति, अवैध खनन की रोकथाम, स्वच्छता ही सेवा अभियान, अमृत 2.0 राइजिंग राजस्थान, मरम्मत योग्य सड़कों की स्थिति , खाद की उपलब्धता और वितरण की स्थिति, सौंदर्य करण और साफ सफाई सहित विभिन्न कार्यों में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

शेयर करें: