विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को खुले रहेंगे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के कार्यालय

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को खुले रहेंगे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के कार्यालय
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अधीन समस्त पदेन एवं उप पंजीयक कार्यालय अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को राजकीय अवकाश के दिन सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक आशीष गुप्ता ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार दोनों शनिवार को दस्तावेजों के पंजीयन तथा अन्य समस्त राजकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

शेयर करें: