विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

गजेंद्र सांखला खींवसर एवं महेंद्र गहलोत दौसा के इलेक्शन इंचार्ज

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
गजेंद्र सांखला खींवसर एवं महेंद्र गहलोत दौसा के इलेक्शन इंचार्ज

बीकानेर कांग्रेस में खुशी की लहर

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजस्थान प्रदेश में होने वाले उपचुनाव हेतु इलेक्शन इंचार्ज घोषित किए. बीकानेर शहर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह सांखला को खींवसर विधानसभा और पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत को दौसा विधानसभा का इंचार्ज बनाया है. बीकानेर के कांग्रेस जनों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आलाकमान का आभार व्यक्त किया और दोनों नेताओं को बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं दी.

शेयर करें: