विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जीते इंटर कॉेलज टेबल टेनिस के फाइनल मैच

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जीते इंटर कॉेलज टेबल टेनिस के फाइनल मैच
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।   एम्स ऋषिकेश द्वारा आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव पायरेक्सिया 2024 के इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेजकी टेबल टेनिस  डबल टीम व टेबल टेनिस सिंगल टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस सिंगल में लोकेश मीणा व टेबल टेनिस  डबल में ऋतिक छींपा व लोकेश मीणा  संयुक्त रूप से विजयी रहे । प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी ने विजेताओं को बधाई दी और पढ़ाई व  खेलकुद में इसी तरह नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य कोर्डिनेटर डॉ. गौतम लूनिया , ईएमडी प्रभारी डॉ जितेंद्र आचार्य, स्टूडेंट कोर्डिनेटर भीमसेन शर्मा व मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

शेयर करें: