विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

पीबीएम के नेत्र चिकित्सालय में व्हील चेयर, ट्रॉली व टोनोमीटर  भेंट

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
पीबीएम के नेत्र चिकित्सालय में व्हील चेयर, ट्रॉली व टोनोमीटर  भेंट
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। नेत्र चिकित्सालय पीबीएम में मंगलवार को पेमासर के समाज सेवी गणेशाराम भारी पुत्र हुक्माराम भारी, ने मरीजों की सुविधा हेतु एक व्हील चेयर, एक ट्रॉली (स्ट्रेक्चर) तथा एक टोनोमीटर भेंट स्वरूप प्रदान किये गये। भारी ने बताया कि मरीजों के बढ़ते भार को देखते हुए इन सामग्रीयों की नेत्र चिकित्सालय में अति आवश्यकता महसूस की गई इसलिए एक बार आवश्यक सामग्री चिकित्सालय प्रबंधन को तुरंत उपलब्धा करवाई गयी भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर चिकित्सालय  का सहयोग करने पर हमें खूशी होगी। इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर, डॉ. अनिल चौहान, आचार्य  नर्सिंग सुपरवाईजर सुन्दर लुणा, रणजीत, महिपाल नेहरा, जयप्रकाश बिश्नोई, हिमांधु साध तथा अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। डॉ. जयश्री मुरली मनोहर ने दानपदाताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि अन्य लोग भी इस कार्य से प्रेरित होंगे।

शेयर करें: