विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

पूजा जनागल का न्यायिक सेवा में चयनित होने पर किया सम्मान

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
पूजा जनागल का न्यायिक सेवा में चयनित होने पर किया सम्मान
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।मेघवाल सम्मान समारोह समिति एवं संविधान दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में बीकानेर के लिए गौरव बीकानेर की बेटी पूजा जनागल का न्यायिक सेवा में चयन होने पर सम्मान किया गया। पूजा जनागल ने ये सफलता प्रथम प्रयास में प्राप्त की है। पूजा जनागल को संविधान प्रति और गुलदस्ता भेंट देकर सम्मान किया गया। पूजा जनागल ने इस सफलता का श्रेय अपने माता श्रीमती आकांक्षा और पिता श्रवण जनागल को दिया और कहा कि शिक्षा के प्रति समर्पित युवा पीढ़ी जब तक पढ़ना चाहे पढ़ने देना चाहिए वैवाहिक बंधनों में उनको न बांधा जाए और जहां तक हो सके उनको अपने हिसाब से जीवन जीने देना चाहिए। डॉ.सुशील मोयल ने पूजा जनागल और इनके माता पिता को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और इनकी सफलता से संपूर्ण समाज के यूवाओ प्रेरणा लेने और प्रगति करने का कहा। इस अवसर पर अशोक जनागल ने कहा कि पूजा जनागल ने ये सफलता का कीर्तिमान राजकीय सेवा में रहते हुए हासिल किया है जो कड़ी मेहनत को दर्शाता है। और ये समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा देने वाला पल है। इस अवसर पर डॉ सुशील मोयल, शिव खुराव, चुन्नीलाल हटीला, हिम्मत जनागल, संजय जनागल, राजकुमार बारूपाल, श्याम जनागल, विनोद जनागल आदि उपस्थित हुवे।

शेयर करें: