विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पूगल रोड बजरंग धोरा स्थित करनी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 29 नवंबर 5 दिनों के लिए, काकड़ा स्थित श्री धर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 नवंबर से 4 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

शेयर करें: