स्कूलों में आईसीटी लैब की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा सर्वे

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले के सरकारी विद्यालयों के आईसीटी लैब क्रियाशील रहें इसके लिए सर्वे करवाया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बुधवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आईसीटी लैब में समस्त कम्प्यूटर क्रियाशील स्थिति में रहें यह सुनिश्चित करने के लिए सीबीओ सर्वे करवाते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रस्तावित करें। ख़राब कम्प्यूटर बदले जाएं।